Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चुनाव पर होगी बड़ी बैठक…

रांची : झारखंड की सियासत में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा होगा, जिसे राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन प्रदेश भाजपा नेताओं, सांसदों और संगठन पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई ऊर्जा भरने वाला माना जा रहा है। दौरे के दौरान संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठकों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि राज्यसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व का झारखंड आना संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण संदेश देगा।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो झारखंड में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच भाजपा का यह दौरा आने वाले दिनों की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top