Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मां की डांट के बाद घर से निकले दो मासूम लापता रांची पुलिस तलाश में जुटी…

रांची : राजधानी रांची में बच्चों के लापता होने की घटनाओं ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ कोकर खोरहटोली से 18 माह की मासूम अदिति पांडे अब तक लापता है, वहीं दूसरी ओर जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर से दो बच्चे अचानक गायब हो गए हैं। पुलिस तीनों बच्चों की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी 6 वर्षीय युवांश और 10 वर्षीय रोशनी कुमार बीते 25 मई से लापता हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चे घर के बाहर धूप में खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी मां ने तेज धूप में खेलने को लेकर डांट लगाई थी। डांट के बाद दोनों बच्चे घर से निकल गए और फिर वापस नहीं लौटे।काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद मामले की सूचना जगरनाथपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, कोकर खोरहटोली से लापता हुई 18 माह की अदिति पांडे का भी अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। मासूम बच्ची की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों मामलों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top