Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नीट पेपर लीक मामले पर रांची में आप का प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी…

“पेपर लीक से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य”, निष्पक्ष जांच की मांग

रांची: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी रांची में शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक के पास एकत्र होकर मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।

AAP नेताओं ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और इससे युवाओं का भरोसा सरकारी परीक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि देशभर में बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के हित में मजबूत और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top