Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रिम्स में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या हॉस्टल कमरे में फंदे से लटका मिला शव

रांची : राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रिम्स के एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला।

जानकारी के अनुसार अक्षित कुजूर हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को शक हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो छात्र फांसी के फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि अक्षित झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था और 2024 बैच का छात्र था।
इधर, रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी में छात्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, हालांकि किसी को इस तरह का कदम उठाने की आशंका नहीं थी।

रिम्स निदेशक ने कहा कि छात्रों में मानसिक तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को देखते हुए संस्थान में जल्द ही मोटिवेशनल क्लास शुरू की जाएगी। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें, ताकि मानसिक दबाव की स्थिति को समय रहते समझा जा सके।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top