Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची पुलिस को बड़ी सफलता कारोबारी पर फायरिंग और अनिल टाईगर हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सूरज सिन्हा गिरफ्तार…

रांची: राजधानी रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कटहल मोड़ निवासी छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु पर जानलेवा फायरिंग और चर्चित अनिल टाईगर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोलकाता से पकड़कर रांची लाया गया, जहां पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, सूरज सिन्हा ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर व्यवसायी राधेश्याम साहु पर हमला करवाया था। इस मामले में नगड़ी थाना कांड संख्या 160/25 दर्ज है। पुलिस पहले ही इस फायरिंग कांड में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

वहीं जांच के दौरान सूरज सिन्हा का नाम कांके थाना क्षेत्र में 26 मार्च 2025 को हुए चर्चित अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर हत्याकांड में भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर देवव्रत नाथ शाहदेव ने 5 लाख रुपये की सुपारी देकर सूरज सिन्हा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि सूरज सिन्हा पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
रांची पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य आपराधिक नेटवर्क और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top