Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दस मई को रांची में बजेगा डिजिटल जनगणना अलार्म एक घंटे चलेगा मेगा सेल्फ इंमुरेशन ड्राइव…

रांची : जनगणना-2027 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने बड़ा डिजिटल अभियान शुरू किया है। 10 मई 2026 को पूरे जिले में विशेष “SELF ENUMURATION DRIVE” चलाया जाएगा, जिसके तहत नागरिकों से दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना करने की अपील की गई है।

उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिलेवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।

घर बैठे ऑनलाइन भरें अपनी जानकारी

जिला प्रशासन के अनुसार नागरिक (se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार और आवास से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना पूरी होने के बाद मिलने वाले SE-ID को सुरक्षित रखना होगा, जिसे बाद में घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वगणना प्रक्रिया पूरी तरह ऐच्छिक है। जो लोग ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं करेंगे, उनके घर जाकर प्रगणक डेटा संग्रह करेंगे।

पंचायत से समाहरणालय तक डिजिटल अभियान

रांची समाहरणालय, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, पंचायत सचिवालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी “SELF ENUMURATION CAMPAIGN” को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी स्वयं ऑनलाइन स्वगणना कर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

16 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे

प्रशासन के मुताबिक जनगणना-2027 के पहले चरण को दो हिस्सों में बांटा गया है।

1 मई से 15 मई 2026 : ऑनलाइन स्वगणना

16 मई से 14 जून 2026 : मकान सूचीकरण और घर-घर गणना

इस दौरान प्रगणक प्रत्येक घर का भ्रमण कर मकान, परिवार और सुविधाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाएंगे।

डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जनगणना से जुड़ी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी और इसका उपयोग टैक्स, पुलिस या जांच एजेंसियों के लिए नहीं होगा। किसी भी सहायता या तकनीकी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top