Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में पुलिस बनाम अपराधी नहीं दो गैंग के बीच जंग प्रिंस खान वीडियो पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला…

रांची : गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आमतौर पर पुलिस अपराधियों का पर्दाफाश करती है, लेकिन झारखंड में हालात बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर प्रिंस खान का वायरल वीडियो पुलिस को खुली चुनौती देने जैसा है और उसमें धनबाद के एसएसपी के कार्यकाल का “मूल्यांकन” तक किया जा रहा है।

मरांडी ने आरोप लगाया कि धनबाद में अब पुलिस और अपराधियों के बीच लड़ाई नहीं, बल्कि “दो समानांतर गैंग” के बीच टकराव जैसी स्थिति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच यह होड़ लगी है कि व्यापारियों और आम लोगों में कौन ज्यादा डर पैदा कर सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि “एक वर्दी पहनकर कथित वसूली कर रहा है, जबकि दूसरा बिना वर्दी के।” इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रिंस खान का वायरल वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब बाबूलाल मरांडी के बयान के बाद विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top