Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

प्रिंस खान ने धनबाद एसएसपी को बनाया निशाना वायरल वीडियो से मचा बवाल बाबूलाल मरांडी ने सरकार से पूछे तीखे सवाल…

रांची: झारखंड की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया… विदेश से जारी बताए जा रहे इस वीडियो में धनबाद के SSP को सीधे निशाने पर लिया गया है और कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

वीडियो सामने आने के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोल दिया। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो का संपादित हिस्सा साझा करते हुए कहा कि यह मामला केवल एक अपराधी के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था और माफिया गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मरांडी ने आरोप लगाया कि वीडियो में धनबाद SSP पर जमीन कब्जाने, माइनिंग माफियाओं से सांठगांठ और सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि समाज में भय और अराजकता का माहौल न बने, इसलिए वीडियो का केवल संपादित हिस्सा ही सार्वजनिक किया गया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वायरल पूरा वीडियो मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

इस पूरे मामले के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है, जबकि अब सभी की नजर सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top