Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पटना के गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में बत्तीस मंत्रियों ने ली शपथ…

पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन रहा… राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया… जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नई सरकार के मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने कुल 32 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई… समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे…शपथ लेने वालों में विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, अशोक चौधरी, संतोष कुमार सुमन, श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश समेत कई बड़े चेहरे शामिल रहे…

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह और ललन सिंह समेत कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद दिखे…

गांधी मैदान में भारी संख्या में पहुंचे समर्थकों और आम लोगों के बीच यह समारोह शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया… बिहार की नई टीम के गठन के साथ अब राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top