Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विज्ञान नवाचार और जोश का संगम सेंट जेवियर्स कॉलेज में साइंस फेयर ने बिखेरा तकनीक का रंग…

रांची: राजधानी रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में शुक्रवार को आयोजित “साइंस फेयर 2026” विज्ञान, तकनीक और नवाचार का शानदार मंच बनकर उभरा।

साइंस क्लब की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह, जिज्ञासा और नवाचार का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. प्रभात केनेडी सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मिली लाइफ नेचुरल्स के संस्थापक पंकज रॉय बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों और आधुनिक नवाचारों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मशीन लर्निंग और कृषि” विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान रहा, जिसमें पंकज रॉय ने बताया कि किस तरह मशीन लर्निंग आने वाले समय में कृषि क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है।

छात्रों ने इस सत्र में तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं को करीब से समझा।साइंस फेयर में आयोजित “रोबोवार” प्रतियोगिता ने सबसे ज्यादा रोमांच पैदा किया, जहां छात्रों द्वारा तैयार रिमोट नियंत्रित वाहनों ने तकनीकी क्षमता और रणनीति का दम दिखाया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने कई अभिनव मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।ऑडिटोरियम में आयोजित केबीसी-आधारित क्विज प्रतियोगिता ने छात्रों के ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता को परखा, जबकि हॉल-सी में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में समसामयिक मुद्दों पर प्रभावशाली तर्क सुनने को मिले।इसके अलावा “एवेंजर्स एरीना” और “शार्क टैंक” जैसे कार्यक्रमों ने आयोजन में अलग ही ऊर्जा भर दी।

खासकर शार्क टैंक सेगमेंट में छात्रों ने अपने बिजनेस आइडियाज जजों के सामने पेश कर खूब सराहना बटोरी।इस भव्य आयोजन में करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि 1500 से 2000 दर्शकों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।“साइंस फेयर 2026” सिर्फ एक शैक्षणिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं के सपनों, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को नई उड़ान देने वाला प्रेरणादायी मंच साबित हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top