Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में राजद ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान टॉपर्स बच्चों का बढ़ाया हौसला

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। CBSE, JAC और ICSE बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने वाले टॉपर्स बच्चों को युवा राजद की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों में खास उत्साह देखने को मिला.

इस अवसर पर युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने वाले ये बच्चे देश और राज्य का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल कर यह साबित कर दिया है कि राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है.

रंजन यादव ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को लगातार प्रेरित करने और उनका हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, ताकि वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते रहें।कार्यक्रम के दौरान टॉपर्स बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई…समारोह में मौजूद लोगों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जताई और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top