Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा मायावती बोलीं आम जनता पर बढ़ेगा बोझ

यूपी: देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले ही परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। साथ ही लोगों में इस बात की आशंका भी बढ़ रही है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एकमुश्त करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया में इससे जुड़े असर की खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं और लोग आने वाले दिनों में अन्य पेट्रोलियम पदार्थों के महंगे होने को लेकर भी चिंतित हैं।


मायावती ने कहा कि चाहे इसकी वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां हों या कोई अन्य कारण, लेकिन सरकार को आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रण में रखने की नीति जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार ने जिस तरह कीमतों को काफी हद तक नियंत्रित रखा, वैसी ही नीति वर्तमान समय में भी अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग तीन हजार रुपये के पार पहुंच सकती है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top