Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

होमगार्ड भर्ती रिजल्ट में देरी पर अभ्यर्थियों का हल्ला बोल रांची में निकाली पदयात्रा

रांची : होमगार्ड नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी रांची में अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में मोराबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक “होमगार्ड अधिकार पदयात्रा” निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया में लगातार देरी की जा रही है, जिससे हजारों युवा परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने जल्द रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग उठाई।

इस मौके पर जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जिस तरह राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं, उसी तरह अब होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।

उन्होंने बताया कि जून 2025 में 1614 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था और अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता समेत सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, लेकिन अब तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है। देवेंद्र नाथ महतो ने जिला प्रशासन से परिणाम में हो रही देरी की वजह स्पष्ट करने की मांग करते हुए परीक्षा में फर्जीवाड़े की आशंका भी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top