Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पेट्रोल डीजल संकट पर सड़कों पर उतरा विपक्ष रांची में भड़का राजनीतिक विरोध

महंगाई, किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना

रांची: देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। ईंधन संकट, बढ़ती महंगाई और आम जनता की परेशानियों के मुद्दे पर विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को राजधानी रांची में भी भाकपा माले और प्रदेश कांग्रेस की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप आयोजित इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया।

वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और केंद्र की नीतियों को जनविरोधी बताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से तत्काल कीमतों पर नियंत्रण लगाने और जनता को राहत देने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top