Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बंगाल असम में बड़ी बढ़त रांची में बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाई वोल्टेज जश्न ढोल नगाड़ों से गूंजा शहर…

रांची: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझान अब तस्वीर साफ करने लगे हैं। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इन रुझानों के बीच देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। झारखंड की राजधानी रांची में भी पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न का अनोखा और जोशीला नजारा देखने को मिला।

जैसे-जैसे चुनावी नतीजों के रुझान सामने आ रहे हैं, बीजेपी खेमे में खुशी की लहर तेज होती जा रही है। पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी को मिल रही बढ़त ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखते ही बन रहा है। ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज में नाचते-गाते नजर आए, तो कहीं आतिशबाजी के साथ जीत की खुशी का इजहार किया गया।

इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं का जोश इस कदर हाई रहा कि कई लोग जेसीबी और बुलडोजर पर चढ़कर हाथों में पार्टी के झंडे लहराते हुए नारेबाजी करते दिखे। “भारत माता की जय” और “बीजेपी जिंदाबाद” के नारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। हर चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी। युवाओं से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक, सभी ने एकजुट होकर इस बढ़त को ऐतिहासिक बताते हुए जश्न मनाया।

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया और इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व व पार्टी की नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत बताया। भाजपा समर्थकों ने कहा ये सिर्फ रुझान नहीं, ये जनता का विश्वास है। आने वाले समय में हम और मजबूती के साथ विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।”

फिलहाल अंतिम नतीजों का इंतजार है, लेकिन रुझानों ने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल बना दिया है। रांची में दिखा यह उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि पार्टी समर्थक इसे बड़ी जीत के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top