Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

खुशियां मातम में बदलीं आरा रोहतास सड़क हादसे में पांच की मौत

आरा: बिहार के आरा-रोहतास सीमा क्षेत्र में सोमवार सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का जख्म बन गया। तिलक समारोह से खुशी-खुशी लौट रहे लोग कुछ ही पलों में हादसे का शिकार हो गए और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

आरा–मोहनिया पथ पर बेलवैया मठिया गांव के समीप बस से उतर रहे लोगों को तेज रफ्तार डाक पार्सल वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि सभी लोग रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बस जैसे ही गांव के मोड़ पर रुकी और लोग उतरने लगे, तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में तीन सहोदर भाइयों समेत एक भांजा और एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जो घर कुछ देर पहले तक खुशियों से गूंज रहे थे, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही, घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top