Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चुनावी नतीजों पर जेएमएम का हमला बंगाल में एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप केरल में युडीएफ को बधाई…

रांची: 2026 के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने विभिन्न राज्यों के नतीजों पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कई अहम राजनीतिक संकेत दिए हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ की जीत का स्वागत करते हुए वहां की जनता का आभार जताया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत करार दिया। वहीं असम में पहली बार 17 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली JMM की उपस्थिति को उन्होंने भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया। साथ ही उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को लेकर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा बताया।

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय जांच एजेंसियों और भारी सुरक्षा बलों के सहारे चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, हालांकि इसके बावजूद वहां के रुझान पहले से ही तय नजर आ रहे थे। दक्षिण भारत की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में सिनेमा लंबे समय से जनसंवाद का प्रभावी माध्यम रहा है, और इस बार के चुनाव परिणामों में भी इसका असर साफ दिखाई देता है।

JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा केरल की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत किया है, वहीं असम में हमारी मौजूदगी भविष्य के लिए मजबूत आधार है। पश्चिम बंगाल में एजेंसियों का दुरुपयोग हुआ, लेकिन जनता ने अपना संदेश साफ दे दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top