Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में मौसम का यू टर्न दिन में तपिश शाम को आंधी बारिश का अलर्ट

रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम होते-होते मौसम बदल सकता है। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। दुमका , धनबाद , जमशेदपुर , बोकारो और पलामू समेत कई जिलों में भी थंडरस्टॉर्म, वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों, खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की गई है। IMD के मुताबिक 12 और 13 मई को भी राज्य में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top