Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़ छह गिरफ्तार

रांची: रांची में आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। परीक्षा की प्रथम पाली में एक परीक्षा केंद्र पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। मामले में सेंटर प्रबंधन की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान कुछ कंप्यूटर सिस्टम के मॉनिटर पर कर्सर अपने आप मूव करता दिखाई दिया। इस असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रतिनियुक्त परीक्षा नोडल पदाधिकारी को दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि सॉल्वर गैंग रिमोट एक्सेस तकनीक के जरिए कंप्यूटर सिस्टम को नियंत्रित कर रहा था और अभ्यर्थियों को परीक्षा में मदद पहुंचाई जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। विभिन्न विभागों के समन्वय से की गई जांच के बाद परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिंटेंडेंट, सेंटर आईटी हेड और छह अभ्यर्थियों के खिलाफ सुखदेव नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान राँची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस ने परीक्षा केंद्र से छह कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी का डीवीआर, छह अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, पांच मोबाइल फोन और एक टैब जब्त किया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे रैकेट के पीछे कौन लोग शामिल हैं और क्या इसमें सेंटर प्रबंधन की भूमिका भी रही है।पुलिस पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि इस हाईटेक नकल गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top