Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक विस्तार नई कमेटियों का गठन साल का कार्यकाल और परफॉर्मेंस आधारित प्रमोशन…

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की स्वीकृति के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (JPCC) के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश स्तर पर नई कमेटियों और पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान AICC के सचिव एवं झारखंड सह-प्रभारी भूपेंद्र मारावी, सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहू, सोनाल शांति और राजन वर्मा भी मौजूद रहे।

सात प्रमुख कमेटियों का गठननव

गठित संरचना के तहत पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए सात प्रमुख कमेटियों का गठन किया है—

पीसीसी कार्यकारी समिति

राजनीतिक मामलों की समिति (PAC)

समन्वय समिति

अभियान समिति

परिसीमन समिति

चुनाव प्रबंधन समिति

SIR समिति

संगठन में बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति

JPCC की नई एग्जीक्यूटिव कमेटी में …

1 कोषाध्यक्ष

16 उपाध्यक्ष

43 महासचिव

44 PCC कोऑर्डिनेटर

81 सचिव

44 संयुक्त सचिव शामिल किए गए हैं।

इनमें से अधिकांश पदाधिकारियों को संसदीय सीटों, जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत हो सके।

जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा

14 उपाध्यक्षों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

महासचिवों और कोऑर्डिनेटरों को जिलों और निकायों में प्रभारी बनाकर संगठन को सक्रिय किया जाएगा।

सचिव और संयुक्त सचिवों को विधानसभा स्तर पर तैनात किया जाएगा।

48 घंटे में नोटिफिकेशन

प्रदेश अध्यक्ष अगले 48 घंटे में विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेंगे, जिसमें सभी पदाधिकारियों को भौगोलिक और कार्यात्मक जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी।

युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व

नई कमेटी में सभी समुदायों, महिलाओं और 45 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को संतुलित प्रतिनिधित्व देने का दावा किया गया है।

5 साल का कार्यकाल, हर साल होगा मूल्यांकन

JPCC पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 वर्षों का होगा, लेकिन हर साल जून में परफॉर्मेंस अप्रेजल किया जाएगा।

“अच्छा” प्रदर्शन करने वालों को पद पर बरकरार रखा जाएगा

“बहुत अच्छा” प्रदर्शन करने वालों को प्रमोशन दिया जाएगा

बाकी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका

पार्टी ने स्पष्ट किया कि जिन नेताओं को PCC में जगह नहीं मिली है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें विभागों और फ्रंटल संगठनों में जिम्मेदारी दी जाएगी।

चुनाव और रणनीति पर फोकस

PAC राज्य की राजनीतिक रणनीति तय करेगी

अभियान समिति चुनाव तक कैंपेन की योजना बनाएगी

चुनाव प्रबंधन समिति आगामी पंचायत, लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी करेगी

परिसीमन समिति INDIA गठबंधन के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार करेगी

बूथ स्तर तक मजबूती का लक्ष्य

SIR समिति को निर्देश दिया गया है कि वह DCC के साथ मिलकर हर बूथ पर BLA को सक्रिय करे, ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता अपने अधिकार से वंचित न हो।

नियमित समीक्षा बैठकें

प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष हर तीन महीने में संभागवार समीक्षा करेंगे।

PAC और समन्वय समिति की भी त्रैमासिक बैठक होगी

उपाध्यक्षों, अभियान और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित होंगी

पंचायत और वार्ड स्तर पर फोकस

JPCC अब ग्राम पंचायत और नगर निकाय वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर विशेष जोर देगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top