Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

आलमगीर आलम की बेल पर बीजेपी का हमला कहा कांग्रेस मना रही बेल उत्सव

“भ्रष्टाचार पर ‘बेल उत्सव’ मना रही कांग्रेस : प्रतुल शाहदेव”

रांची: भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बेल मिलने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोपियों का “जश्न” मनाने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 3000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपी रहे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम करीब दो वर्षों तक जेल में रहे और अब बेल मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी नेता मिठाइयां बांटते नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का व्यवहार ऐसा था मानो कोई स्वतंत्रता सेनानी जेल से बाहर आया हो।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा की ओर से कथित वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं के जश्न मनाने का दावा किया गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेस की राजनीति “तीन C – कमीशन, करप्शन और करेक्शन” पर चल रही है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महात्मा गांधी के दौर की कांग्रेस देश के लिए संघर्ष करती थी, जबकि आज की कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोपियों के समर्थन में “बेल उत्सव” मना रही है। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम अभी आरोपमुक्त नहीं हुए हैं, उन्हें केवल जमानत मिली है।

भाजपा ने राज्य सरकार को बिजली और पेयजल संकट के मुद्दे पर भी घेरा। पार्टी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब तक केवल 14 हजार लोगों को ही रोजगार मिला है।

इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। पार्टी प्रवक्ता ने स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के अस्पतालों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि “जहां घोटाला, वहीं जश्न” अब कांग्रेस का मूल मंत्र बन चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top