Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गुजरात में बहत्तर आईएएस अधिकारियों का तबादला प्रशासन में बड़ा फेरबदल

अहमदाबाद//गांधीनगर: गुजरात सरकार ने बुधवार को राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 72 आईएएस अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं। यह बदलाव जिला प्रशासन, नगर निगमों और राज्य के कई अहम विभागों में किया गया है। इसे हाल के वर्षों का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

इस फेरबदल के तहत अहमदाबाद, सूरत, भरूच, नवसारी, मोरबी, दाहोद, जूनागढ़, वलसाड, कच्छ-भुज, अरावली, बोटाद, तापी, नर्मदा और खेड़ा समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं गांधीनगर और विभिन्न शहरी विकास निकायों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख बदलावों में अहमदाबाद के कलेक्टर सुजीत कुमार को राज्य कर विभाग का विशेष आयुक्त बनाया गया है। जबकि वलसाड की पूर्व कलेक्टर भव्य वर्मा को अहमदाबाद का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सूरत के कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी को गांधीनगर में नागरिक आपूर्ति विभाग का निदेशक बनाया गया है, वहीं जूनागढ़ के पूर्व नगर आयुक्त तेजस परमार को सूरत का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा डी.एन. मोदी को गांधीनगर में विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। कच्छ-भुज के पूर्व कलेक्टर आनंद पटेल को स्कूल शिक्षा आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें पीएम-पोषण और GCERT से जुड़े अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं।
ऊर्जा विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अजय प्रकाश को गुजरात ऊर्जा पारेषण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं गौरंग मकवाना को जलवायु परिवर्तन विभाग में भेजा गया है, साथ ही उन्हें राज्य की ऊर्जा कंपनियों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जिला प्रशासन और नगर निगम स्तर पर भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों की अदला-बदली हुई है। कई नगर आयुक्तों को कलेक्ट्रेट में भेजा गया है, जबकि जिला प्रशासन के अधिकारियों को नगर निगमों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार के अनुसार यह फेरबदल राजस्व प्रशासन, शहरी विकास, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा प्रबंधन और कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखकर किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से यह बड़ा फैसला लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top