Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार में अपराधियों घुसपैठियों पर जीरो टॉलरेंस फारबिसगंज एयरपोर्ट और अररिया मेडिकल कॉलेज का ऐलान

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में हिस्सा लेते हुए राज्य में अपराध और घुसपैठ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा लगातार मजबूत की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांचल के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि अररिया में जल्द मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण शुरू होगा, जबकि फारबिसगंज में एयरपोर्ट बनाने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर–सिलीगुड़ी फोरलेन, कोसी-मेची परियोजना और अन्य सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविरों में अब तक 4.53 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 4.25 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने घोषणा की कि जिन मामलों का समाधान सहयोग शिविर में नहीं हो पाएगा या आवेदक निर्णय से संतुष्ट नहीं होगा, उनकी सुनवाई हर महीने के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री स्तर पर पटना में की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने टोल टैक्स को लेकर भी बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य के स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। केवल व्यावसायिक (कॉमर्शियल) वाहनों को ही टोल देना होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चेक भी वितरित किए। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top