Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विश्व योग दिवस पर आईएचएम रांची में योग कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान का आयोजन

रांची: विश्व योग दिवस के अवसर पर होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) रांची में इंडियन योगिनी एसोसिएशन के सहयोग से योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

योग सत्र का संचालन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध इंडियन योगिनी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रिया मुंडा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राज्य अध्यक्ष अर्चना चौधरी एवं टीम सदस्य राखी वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन और भुजंगासन सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। प्रतिभागियों ने स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top