Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में बारिश आंधी का अलर्ट कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

रांची: झारखंड में मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 22 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम केंद्र ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और धनबाद जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 जून को भी राज्य में मौसम का यही रुख बना रहेगा। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात तथा तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव और विभिन्न मौसमी प्रणालियों की सक्रियता के कारण झारखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। उत्तर भारत से बिहार तक फैली द्रोणिका, झारखंड से गुजर रही ट्रफ लाइन और पूर्वी बिहार-पश्चिम बंगाल के बीच बनी मौसमीय प्रणाली के संयुक्त प्रभाव से राज्य में नमी बढ़ी है, जिससे बादलों का विकास हो रहा है।

तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची में 33.1 डिग्री, चाईबासा में 34.8 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6 डिग्री और बोकारो में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top