Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में मौसम लेगा करवट उनतीस मई से मिलेगी राहत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट…

रांची : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, धनबाद, बोकारो, गुमला, कोडरमा और लोहरदगा में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

हालांकि राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीट वेव जारी रहने की चेतावनी दी है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

राज्य के करीब 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक Abhishek Anand ने बताया कि 27 और 28 मई तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 29 मई से 1 जून के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top