Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सीसीएल में सतर्कता जागरूकता महोत्सव का समापन विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के रांची स्थित मुख्यालय दरभंगा हाउस में आयोजित दो दिवसीय सतर्कता जागरूकता महोत्सव-2026 का मंगलवार को समापन हो गया। इस वर्ष महोत्सव की थीम “Probity for Prosperity – सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रही। महोत्सव के माध्यम से सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

महोत्सव के दूसरे दिन फेस पेंटिंग और एकल गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, लाइव पेंटिंग कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने कैनवास पर आकर्षक चित्र उकेरकर दर्शकों का ध्यान खींचा।

समापन समारोह में स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, पॉट पेंटिंग, फेस पेंटिंग और एकल गायन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, प्रतियोगिताओं के निर्णायकों और लाइव पेंटिंग कार्यशाला में शामिल कलाकारों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार ने अतिथियों, निर्णायकों, कलाकारों, प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता किसी भी सुदृढ़ एवं जिम्मेदार संगठन के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने इन मूल्यों को कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया।

महोत्सव में रांची के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। उनके रचनात्मक प्रयासों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। वहीं, लाइव पेंटिंग के माध्यम से कलाकारों ने अपनी कला और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने विद्यार्थियों, कलाकारों और सभी प्रतिभागियों की सहभागिता के लिए आभार जताया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय सतर्कता जागरूकता महोत्सव-2026 का विधिवत समापन हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top