Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा सेप्टिक टैंक में महुआ शराब बनाने के दौरान तीन की मौत

हजारीबाग में मातम, जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान…

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस के रिसाव या दम घुटने से यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान चमेली देवी, उनके बेटे रवि साव और चाचा मदन साव के रूप में हुई है। वहीं आनंद साव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार के सदस्य सेप्टिक टैंक के अंदर महुआ शराब तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में घायल आनंद साव को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में दम घुटने और जहरीली गैस की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top