Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राज्यपाल ने खुद भरा मतदाता गणना प्रपत्र नागरिकों से एस आई आर अभियान में सहयोग की अपील…

रांची: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को लोक भवन, रांची में स्वयं गणना (Enumeration) प्रपत्र भरकर उस पर हस्ताक्षर किए और 63-रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-16 की बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मंजू कच्छप को सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की कि जब बीएलओ उनके घर गणना प्रपत्र लेकर पहुंचे, तो वे उसे सही जानकारी के साथ भरकर हस्ताक्षर सहित तुरंत जमा करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे।

उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके समर्पित प्रयासों से राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सकेगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top