Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

वोटिंग अधिकारों की लड़ाई तेज दिल्ली में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगा इंडिया गठबंधन केसी वेणुगोपाल ने जारी किया अलर्ट…

नई दिल्ली: दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच अब विपक्षी INDIA गठबंधन ने भी बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की है कि लोगों के मतदान अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन सोमवार को दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

सभी राज्यों के नेताओं को दिल्ली पहुंचने का निर्देश

केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर जारी संदेश में कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को 11 अक्टूबर की रात या 12 अक्टूबर की सुबह तक दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। साथ ही, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाने पर जोर दिया गया है।

सांसदों और विधायकों की मौजूदगी अनिवार्य

संगठन की ओर से जारी संदेश में सभी सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी अनिवार्य बताई गई है। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य से आने वाले विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की संख्या के साथ कुल जुटान का ब्योरा भी मांगा गया है। सभी नेताओं को यह जानकारी व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया है।

मतदान अधिकारों के मुद्दे पर विपक्ष की लामबंदी

मतदान के अधिकारों की रक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाकर INDIA गठबंधन का यह प्रस्तावित प्रदर्शन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। कांग्रेस संगठन के निर्देशों से साफ है कि पार्टी इस कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। अब सबकी नजर सोमवार को दिल्ली में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन और इसमें विपक्षी दलों की भागीदारी पर रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top