Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में मनाया गया बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश…

रांची: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘योग संगम 2.0’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशव्यापी योग दिवस समारोह के साथ आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से किया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)’ रही। कार्यक्रम के दौरान योग को केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार बताते हुए इसके महत्व पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में एक समर्पित योग केंद्र स्थापित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि योग कोई मंजिल नहीं, बल्कि जीवनभर चलने वाली एक सकारात्मक यात्रा है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नटराज योग संस्थान, रांची की योग प्रशिक्षक सुश्री श्रीमोयी चटर्जी के मार्गदर्शन में 45 मिनट के कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। योग सत्र में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की सहायक प्राध्यापक डॉ. रजनी शर्मा तथा अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड की छात्रा अंशिका को विजेता घोषित किया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top