Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन जरूरतमंदों को मिलेगी सुरक्षित छत और नई उम्मीद

रांची :रांची में सामाजिक संस्था स्वालंबन द्वारा भारत सरकार की ‘स्माइल योजना’ के तहत भिक्षावृत्ति में संलिप्त महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजनों के लिए एक आश्रयगृह का उद्घाटन किया गया। यह आश्रयगृह रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी-बोडेया रोड स्थित परिसर में शुरू किया गया है।
उद्घाटन समारोह में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के विशेष सचिव अभय अंबष्ट, स्वालंबन संस्था की सचिव पुनीता राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से बताया गया कि आश्रयगृह में जरूरतमंद लोगों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल यहां 50 बेड की व्यवस्था की गई है, ताकि बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आवास मिल सके।

मौके पर स्वालंबन संस्था की सचिव पुनीता राय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद वर्ग को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को लगातार जारी रखेगी।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top