Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चतरा में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी हत्या की आशंका पर सड़क जाम…

चतरा: जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी निवासी मुकेश यादव (पिता- महाबीर यादव) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चतरा-डोभी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

घटना की सूचना पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top