Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गृहरक्षक से स्कूटी लूटकांड का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार चाकू और लूटी गई स्कूटी बरामद

रांची: रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास गृहरक्षक से हुई स्कूटी लूट की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

दरअसल, 25 मई 2026 की रात करीब 2:30 बजे पंचवटी चौक के पास स्कूटी से जा रहे गृहरक्षक गणेश राम पर दो अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर उनकी स्कूटी लूट ली थी। घटना के समय गणेश राम सादे कपड़ों में थे, जबकि उनकी वर्दी स्कूटी की डिक्की में रखी थी। वारदात के बाद अपराधियों ने उन्हें पंचवटी चौक स्थित काली मंदिर के सामने सड़क पर छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में चुटिया थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्धों सुखेदव गंझू और अभिषेक मुण्डा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लूटी गई स्कूटी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे मॉडिफाई कर इस्तेमाल कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी

सुखेदव गंझू, निवासी चौकाहातु, थाना सोनाहातु, रांची।
अभिषेक मुण्डा, निवासी चौकाहातु, थाना सोनाहातु, रांची।
बरामद सामान
एक लूटी गई स्कूटी
दो मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त एक चाकू

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top