Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भव्य स्वागत से गूंजा बीजेपी प्रदेश कार्यालय

रांची :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शनिवार को पहली बार रांची पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जबकि शंखध्वनि, पुष्पवर्षा और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

रांची एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने के दौरान नितिन नवीन ने सबसे पहले हीनू स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों से आकर्षक रंगोली बनाई और पारंपरिक तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत नितिन नवीन ने कहा कि “झारखंड मेरा दूसरा घर है, यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है।”

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की चहल-पहल बनी रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उनके इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान नितिन नवीन भाजपा प्रदेश कोर कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन की रणनीति और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। वहीं, 7 जून को वे रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस पहले झारखंड दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि यह दौरा संगठन को और मजबूती देने के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top