Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मानसून से पहले अलर्ट मोड में रांची नगर निगम जलजमाव से निपटने के लिए बनेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम…

रांची :झारखण्ड की राजधानी रांची में मानसून की दस्तक से पहले नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शहर को जलजमाव और बारिश से होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। निगम ने नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान तेज कर दिया है।

नगर निगम के अनुसार शहर के प्रमुख नालों की कई चरणों में सफाई कराई जा चुकी है, जबकि शेष कार्य मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्षों में जलजमाव से प्रभावित इलाकों की पहचान कर वहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नए ड्रेनों का निर्माण और पुराने ड्रेनों के सुधार का काम भी जारी है।

बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन करेगा। यह टीम जलजमाव, नाले जाम होने या अन्य समस्याओं की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

इसके अलावा शहर में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान को भी तेज कर दिया गया है। कई संवेदनशील इलाकों में नियमित निगरानी रखी जा रही है। वहीं, तेज हवा और बारिश के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पुराने और खतरनाक पेड़ों की छंटाई का कार्य भी जारी है।

नगर निगम का दावा है कि इस बार मानसून के दौरान रांचीवासियों को जलजमाव और खराब सड़कों की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालों में कचरा न फेंकें और शहर को साफ रखने में सहयोग करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top