Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राज्यसभा चुनाव झारखंड की दो सीटों पर अठारह जून को मतदान सियासी सरगर्मी तेज

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 18 जून 2026 को मतदान कराने की घोषणा की है। चुनाव प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी और 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अंदरखाने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

झारखंड में जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उनमें एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद 4 अगस्त 2025 से खाली है, जबकि दूसरी सीट भाजपा नेता Deepak Prakash का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है। ऐसे में दोनों सीटों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

यदि चुनाव मैदान में दो से अधिक प्रत्याशी उतरते हैं, तो 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

इस पूरे चुनावी कार्यक्रम को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी और पूरे चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड के राजनीतिक गलियारों में संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने अंकगणित को मजबूत करने में जुट गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top