Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जेएमएम का केंद्र सरकार पर हमला आर्थिक बदहाली और सामाजिक तनाव को लेकर बीजेपी को घेरा…

रांची: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। राजधानी रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टचार्य ने देश की आर्थिक स्थिति, सामाजिक माहौल और पश्चिम बंगाल की हालिया घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। प्रेस वार्ता के दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हुई है, लेकिन केंद्र सरकार वास्तविक हालात छिपाने में लगी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर देश शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।

JMM नेता ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और कथित प्रतिबंधों को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां विरोध प्रदर्शन करना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही उन्होंने बकरीद के दौरान झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में माहौल खराब करने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश में आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आंदोलनजीवी” वाले बयान की आलोचना की और कहा कि आंदोलन करने वालों को “parasite” यानी समाज का खून चूसने वाला बताना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।वहीं, “कॉकरोच” शब्द के इस्तेमाल और न्यायपालिका से जुड़े हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए JMM नेता ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश की सफाई के बावजूद इस तरह की भाषा राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाती है।फिलहाल JMM ने केंद्र सरकार पर आर्थिक बदहाली, सामाजिक तनाव और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी को सीधे निशाने पर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top