Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

निर्विरोध सीट पर आज मतदान राज्यसभा में नीतीश कुमार की एंट्री पर फोकस बिहार ओडिशा हरियाणा में कड़ा मुकाबला…


rajya sabha election 2026 Voting for 11 seats today results in evening Nitish Kumar in Rajya Sabha

राज्यसभा चुनाव 2026: 26 निर्विरोध, 11 पर आज मतदान | Image:
ANI

Rajya Sabha Chunav : 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव आज होने जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश सीटों पर मतदान की जरूरत नहीं पड़ी है, जबकि कुछ प्रमुख राज्यों में NDA और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान के बाद शाम 5 बजे मतगणना होगी।

महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी। कुल 37 सीटों में से 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

निर्विरोध निर्वाचित हुए उम्मीदवार में अलग-अलग दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं। BJP को 7, कांग्रेस को 5, तृणमूल कांग्रेस को 4, DMK को 3 सीटें मिली हैं। इसके अलावा शिवसेना, RPI(A), NCP, NCP(SP), AIADMK, PMK और UPPL को एक-एक सीट मिली है। विजेताओं में शरद पवार, अभिषेक सिंहवी, तिरुचि शिवा और विनोद तावड़े जैसे नाम प्रमुख हैं।

  • शरद पवार (NCP-SP)
  • अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)
  • तिरुची शिवा (DMK)
  • विनोद तावड़े (भाजपा)
  • रामदास आठवले (RPI-A)
  • एम. थंबिदुराई (AIADMK)

11 सीटों पर मुकाबला

37 सीटों में से 26 पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 11 सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं। बिहार, हरियाणा और ओडिशा के प्रमुख चुनावी क्षेत्रों में, BJP के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) विपक्ष की बढ़त को रोकने की कोशिश में लगा है।

  • बिहार: 5 सीटें
  • ओडिशा: 4 सीटें
  • हरियाणा: 2 सीटें

इन राज्यों में NDA और विपक्ष (मुख्य रूप से कांग्रेस, RJD, BJD) के बीच सीधा टकराव है। संख्या बल के हिसाब से NDA को अधिकांश सीटों पर बढ़त है, लेकिन क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के कारण सस्पेंस बना हुआ है। कई पार्टियां अपने विधायकों को रिसॉर्ट्स में लेकर गई हैं ताकि एकजुटता बनी रहे।

नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा

इस राज्यसभा चुनाव की बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा है। बिहार में सबसे बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा चुनाव लड़ना है। नीतीश कुमार, जो बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

NDA से अन्य उम्मीदवारों में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा (RLM), रामनाथ ठाकुर (JD-U) और शिवेश कुमार शामिल हैं। NDA को बिहार की 5 में से कम से कम 4 सीटों पर आसान जीत की उम्मीद है, जबकि पांचवीं सीट पर RJD के प्रत्याशी से मुकाबला हो सकता है।

हरियाणा और ओडिशा में स्थिति

हरियाणा में 2 सीटों पर NDA और कांग्रेस के बीच टक्कर। कांग्रेस ने अपने विधायकों को बाहर शिफ्ट कर एकजुटता सुनिश्चित करने की कोशिश की है। वहीं ओडिशा में 4 सीटों पर BJD, BJP और कांग्रेस के बीच प्रतिस्पर्धा। यहां भी क्रॉस-वोटिंग की आशंका जताई जा रही है।

ये चुनाव संसद के ऊपरी सदन में NDA और विपक्ष के समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं। NDA इन चुनावों से अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है, जबकि विपक्ष क्रॉस-वोटिंग के जरिए कुछ सीटें छीनने की उम्मीद कर रहा है। क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच, कई राजनीतिक दलों, विशेष रूप से कांग्रेस ने, मतदान से पहले अपने विधायकों को अपने गृह राज्यों से बाहर रिसॉर्ट्स और अन्य स्थानों पर भेज दिया है. ताकि उनके बीच एकता सुनिश्चित हो सके। नतीजे आज शाम स्पष्ट हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘हमें जरूरत नहीं, अपना देख लो’, Strait of Hormuz की सुरक्षा के लिए ट्रंप ने चीन समेत 7 देशों से मांगे युद्धपोत, कहा होर्मुज बचाओ, वरना याद रखेंगे!



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top