प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर राज्यसभा उम्मीदवार और वरिष्ठ उद्योगपति परिमल नाथवानी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। नाथवानी ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जिनका लाभ देश के हर वर्ग तक पहुंचा है।
परिमल नाथवानी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने देशवासियों को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे नए भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और लोकतांत्रिक मजबूती का प्रतीक बताया है