Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

वोट बचाने की लड़ाई पर जामताड़ा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन इरफान अंसारी ने दी बड़ी चेतावनी…

जामताड़ा: आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जामताड़ा में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से मंत्री आवास में BLA-2 कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ स्तर के प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और उसे सुरक्षित रखने को लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि वोट सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि नागरिक पहचान का आधार है। ऐसे में किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए।

“गरीब, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के वोट पर खतरा”

डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया का इस्तेमाल गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के वोट को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव समेत अन्य व्यस्त कार्यक्रमों को छोड़कर वे इस प्रशिक्षण शिविर में इसलिए पहुंचे हैं क्योंकि यह सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है।

“BLA-2 कार्यकर्ता संगठन की रीढ़”

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए मंत्री ने कहा कि जिस बूथ पर कांग्रेस मजबूत होगी, वहीं लोकतंत्र भी मजबूत होगा। उन्होंने BLA-2 कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रत्येक बूथ को कांग्रेस का सबसे मजबूत बूथ बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला स्तरीय प्रशिक्षक जलालुद्दीन अंसारी ने बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची सत्यापन, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, गलतियों को सुधारने और नाम कटने से बचाने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।

फुरकान अंसारी का भाजपा पर हमला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास खोने लगती है तो वह चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के रास्ते तलाशती है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर मतदाताओं के अधिकारों से समझौता नहीं होने देगी।

संगठन विस्तार का संकल्प

जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा देगा। वहीं कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय दुबे ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस गांव-गांव और घर-घर तक संगठन का विस्तार करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top