Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पीएम मोदी का जन्मदिन आज आशीर्वाद का दीया से लेकर बाइक यात्रा तक देशभर में होंगे कार्यक्रम…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज यानी 17 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, रक्तदान शिविर, युवा कार्यक्रम, बाइक यात्राएं और जनसेवा से जुड़े आयोजन शामिल हैं। पार्टी का महीनेभर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित है।

शाम 6 से 7 बजे तक ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने लोगों से शाम 6 से 7 बजे के बीच घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। भाजपा की ओर से इसे प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना से जुड़ा अभियान बताया गया है। इस अभियान को लेकर भाजपा नेताओं ने देशभर में लोगों से भागीदारी की अपील की है।

यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय यह आयोजन 17 से 19 सितंबर तक चलेगा। इसका विषय ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ है।

इस आयोजन में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षाविद और नीति-निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें 52 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 600 से अधिक कंपनियों की भागीदारी है।

काशी से वडनगर तक निकलेगी युवा बाइक यात्रा

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर काशी और वडनगर से जुड़ी युवा बाइक यात्रा भी आयोजित की जा रही है। कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी और उनके गृह नगर वडनगर से जुड़े आयोजन शामिल हैं।

वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान जलाभिषेक और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम रखा गया है। वहीं वडनगर से भी बाइक यात्रा की शुरुआत होगी। दोनों दिशाओं से निकलने वाली यात्रा के अलग-अलग राज्यों और जिलों से गुजरने की जानकारी दी गई है।

उज्जैन में दीप प्रज्वलन और शिप्रा आरती

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी है। शाम को रामघाट पर शिप्रा आरती और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम रखा गया है। उज्जैन में शिप्रा घाट और महाकाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में दीप जलाने की तैयारी की गई है।

पूरे महीने चलेंगे सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अगले एक महीने में विभिन्न राज्यों में युवा कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्कूल प्रतियोगिताएं और जनसेवा से जुड़े आयोजन किए जाने हैं।

इस अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन के साथ उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को भी कार्यक्रमों से जोड़ा गया है। सोशल मीडिया पर पार्टी की ओर से इससे जुड़े अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

जन्मदिन पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा और उससे जुड़े संगठनों की ओर से अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं दीप प्रज्वलन, कहीं रक्तदान और जनसेवा कार्यक्रम, तो कहीं युवा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी की ओर से इन कार्यक्रमों को ‘सेवा संकल्प’ अभियान से जोड़ा गया है…

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top