Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची अनुसंधान केंद्र में हरियाली का संकल्प नब्बे फलदार पौधों का हुआ वृक्षारोपण…

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के पूर्वी अनुसंधान परिसर अंतर्गत कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केंद्र, प्लांडु प्रक्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जैव विविधता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 90 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

केंद्र प्रधान डॉ. अवनि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में वैज्ञानिकों, तकनीकी अधिकारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों और परियोजना कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण अभियान के तहत 30 अमरूद, 30 जामुन, 15 इमली और 15 सीताफल के पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन क्षेत्र की जलवायु और पर्यावरणीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि भविष्य में ये न केवल हरियाली बढ़ाएं बल्कि पोषण, आय और पारिस्थितिक संतुलन में भी योगदान दें।

इस अवसर पर केंद्र प्रधान डॉ. अवनि कुमार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि फलदार वृक्ष कार्बन अवशोषण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष डॉ. बाल कृष्ण झा, उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार यादव, वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार धाकड़ और श्री विक्टर थिंगुजम सहित अन्य वैज्ञानिकों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से अनुसंधान केंद्र ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरित और सतत भविष्य की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top