Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

खान सर के गार्ड्स और रौशन आनंद की बेल पर फैसला नहीं अब सोमवार को होगी सुनवाई…

पटना :पटना सिविल कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई, लेकिन किसी को भी तत्काल राहत नहीं मिल सकी। दोनों मामलों में सुनवाई टल गई है और अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

रौशन आनंद की ओर से दाखिल जमानत याचिका जिला जज की अदालत से ट्रांसफर होकर एडीजे-33 की अदालत में पहुंची थी। सुनवाई के दौरान विरोधी पक्ष की ओर से बहस नहीं की गई और टाइम पीटिशन दाखिल कर अतिरिक्त समय मांगा गया। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

वहीं खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनुराग वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। हालांकि सुनवाई के दौरान वकील की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से समय मांगा गया। कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई सोमवार को निर्धारित की है।

इधर, खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में जेल में बंद रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को तीसरी बार बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे। छात्र पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक मार्च निकालने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन की गाड़ी भी मंगाई गई। पुलिस की सख्ती के बीच छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां जमानत याचिकाओं पर महत्वपूर्ण फैसला आ सकता है…

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top