Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में वोटर लिस्ट का महाअभियान बीस जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

रांची: झारखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग 20 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि एन्यूमरेशन यानी सत्यापन की प्रक्रिया 20 जून से 29 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंचकर उनका सत्यापन करेंगे और एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को फॉर्म भरकर हस्ताक्षर के साथ जमा करना होगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। पूरे राज्य में करीब 50 हजार कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें 5 डिविजनल कमिश्नर, 44 डीईओ, 81 ईआरओ, करीब 32 हजार बीएलओ और लगभग 4 हजार बीएलओ सुपरवाइजर शामिल होंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की टीम राज्य के हर जिले, गांव और सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचेगी। प्रत्येक बीएलओ को करीब 1200 मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अगर उनके कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न की जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने आम जनता से अपील की है कि वे सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि झारखंड की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अपडेट हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top