Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव मीडिया से लेकर प्रवक्ता टीम तक नई जिम्मेदारियां तय

रांची: भाजपा ने संगठन को दी नई धार भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ता टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कई अनुभवी और युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति से जारी की गई है।

योगेंद्र प्रताप सिंह बने मीडिया प्रभारी

नई घोषणा के अनुसार योगेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय राय, सतीश सिन्हा, मो. तारिक इमरान, नीरज सिंह और सूरज नाथ शाहदेव को प्रदेश मीडिया टीम में शामिल किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह टीम संगठन की गतिविधियों और जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

राहुल अवस्थी संभालेंगे सोशल मीडिया की कमान

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की मौजूदगी को और मजबूत बनाने के लिए राहुल अवस्थी को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ रजनीश कुमार पांडेय, राहुल शाहदेव और प्रिया करमाली को सह-संयोजक बनाया गया है। नई टीम संगठन की डिजिटल रणनीति को धार देने का काम करेगी।

प्रदीप नहीं, प्रतुल शाहदेव बने मुख्य प्रवक्ता

भाजपा की नई प्रवक्ता टीम में कुल 19 नेताओं को जगह दी गई है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है, जिससे संगठन में अनुभव और ऊर्जा का बेहतर संतुलन देखने को मिलेगा।महिला प्रतिनिधित्व पर भी विशेष जोरनई सूची में महिला नेताओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा का मानना है कि संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पार्टी की विचारधारा और जनसंपर्क अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

संगठन विस्तार के संकेत

राजनीतिक जानकारों के अनुसार आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने यह बदलाव किया है। नई टीम से पार्टी को मीडिया, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top