Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मंईयां सम्मान योजना में बड़ा बदलाव अब हर महीने मनाया जाएगा मंईयां सम्मान दिवस एक क्लिक में खाते में पहुंचेगी राशि…

रांची: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। योजना के भुगतान तंत्र को पूरी तरह डिजिटल, केंद्रीकृत और पारदर्शी बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब हर महीने ‘मंईयां सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा, जिस दिन राज्य की 51 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अब तक योजना की राशि अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर भेजी जाती थी, जिसके कारण कई महिलाओं को भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य मुख्यालय से ही सभी जिलों की लाभार्थी महिलाओं के खातों में एक क्लिक के जरिए राशि भेजी जाएगी। इससे भुगतान में देरी और तकनीकी गड़बड़ियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

सरकार हर महीने एक निश्चित तिथि को ‘मंईयां सम्मान दिवस’ के रूप में आयोजित करेगी। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री शामिल होंगे। वहीं, सभी जिलों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और उसी दौरान सभी लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

नई व्यवस्था से महिलाओं को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें पहले से पता होगा कि हर महीने किस तारीख को उनके खाते में राशि आएगी। साथ ही भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और ‘पेमेंट फेल’ जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। जिला स्तर पर अलग-अलग तिथियों में भुगतान की व्यवस्था भी समाप्त हो जाएगी।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस नई व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने JAP-IT के सहयोग से नया पोर्टल भी विकसित किया है, जिसका अधिकारियों को प्रस्तुतीकरण दिया जा चुका है। सरकार की योजना है कि अक्टूबर 2026 से इस नई प्रणाली को लागू कर दिया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top