Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दिल्ली में झारखंड का जलवा युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने जीता स्वर्ण पदक भाजपा ने किया सम्मानित…

रांची: झारखंड के युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने दिल्ली के मंथन जिम्नास्टिक्स स्टेडियम में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप 2026 (ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप) में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

मूल रूप से धनबाद जिले के निरसा स्थित कांजीडीह के निवासी पृथ्वी वर्तमान में रांची में रहकर पढ़ाई के साथ जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर सोमवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने पृथ्वी देव भट्टाचार्य को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा से खेल प्रतिभाओं की भूमि रहा है। पहले जहां युवा क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल की ओर अधिक आकर्षित थे, वहीं अब जिम्नास्टिक जैसे खेलों के प्रति भी उनका रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने पृथ्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

सम्मान समारोह के दौरान पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विकास कुमार गोप को दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले वह चोटिल थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास तथा नेता प्रतिपक्ष के आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी सहित कई नेताओं ने पृथ्वी देव भट्टाचार्य को बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top