Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पटना में कर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा गंगा में डूबे छह युवक एक की मौत दो लापता…

पटना: बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित चम्पापुर गंगा घाट पर कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बब्लू बगीचा गांव के छह युवक विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अब भी लापता हैं।

स्थानीय गोताखोरों ने तीन युवकों को बचाया

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रामेश्वर के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। लापता युवकों की पहचान अनिल कुमार के पुत्र गोलू कुमार और विनोद कुमार के पुत्र बलबीर कुमार के रूप में हुई है। सभी युवक बब्लू बगीचा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलने के बाद बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लापता दोनों युवकों की तलाश के लिए SDRF को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घाट पर ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में परिजन भी मौजूद हैं।

हादसे के बाद बब्लू बगीचा गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, जबकि लापता युवकों के परिजन उनकी सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। चम्पापुर पंचायत के मुखिया गोरे लाल यादव ने भी घटना की जानकारी दी है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top