रांची: झारखंड हाईकोर्ट को बुधवार को तीन नए न्यायाधीश मिले। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:15 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित किया गया।
नवनियुक्त न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के दौरान उनके परिजन, रिश्तेदार, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे
शपथ लेने वाले तीनों न्यायाधीश इससे पहले अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।
• मनोज प्रसाद: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गढ़वा
• अखिल कुमार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, साहिबगंज
• राम शर्मा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पलामू
19 सितंबर को राष्ट्रपति की सहमति के बाद केंद्र सरकार की ओर से तीनों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। तीनों न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई है।